सूचना

सर्व हक्क त्या त्या लेखकांच्या / प्रकाशकाच्या स्वाधीन.कवितांच्या संकलनासाठी व संग्रहासाठी केलेला हा प्रामाणिक प्रयत्न आहे .कोणत्याही प्रकारे कॉपीराईट भंग करण्याचा आमचा उद्देश नाही .अधिक माहिती साठी व आपल्या अभिप्रायासाठी आम्हाला email पाठवा .swapnilshirsath54@gmail.com

मी मराठी

Total Pageviews

सूची

Saturday, November 2, 2013
ध्येय मार्ग पर चले वीर तो
ध्येय मार्ग पर चले वीर तो पीछे अब न निहारो
हिम्मत कभी न हारो॥
तुम मनुष्य हो शक्ति तुम्हारे जीवन का संबल है
और तुम्हारा अतुलित साहस गिरी की भाँति अचल है
तो साथी केवल पल-भर को मोह-माया बिसारो॥
हिम्मत कभी न हारो ॥१॥
मत देखो कितनी दूरी है कितना लम्बा मग है
और न सोचो साथ तुम्हारे आज कहाँ तक जग है
लक्ष्य-प्राति की बलिवेदी पर अपना तन मन वारो
हिम्मत कभी न हारो ॥२॥
आज तुम्हारे साहस पर ही मुक्ति सुधा निर्भर है
आज तुम्हारे स्वर के साथी कोटि कंठ के स्वर है
तो साथी बढ़ चलो मार्ग पर आगे सदा निहारो॥
हिम्मत कभी न हारो ॥३॥

0 comments: