About Me
मी मराठी
Total Pageviews
सूची
- Ae Malik Tere Bande Hum
- balsagar bharat hoao by sane guruji
- Hindi Poems
- Insaaf Ki Dagar Pe
- jinku kinva mru
- kadam kadam badhaye ja..
- khara to ekachi dharma by sane guruji
- Marathi Poems
- Nanhe Munne Bachche Teri
- sane guruji poems
- अँधेरे का दीपक
- अरे संसार संसार
- अशी पाखरे येती
- आकाशी झेप घे रे पाखरा
- आता उठवू सारे रान
- आनंदी आनंद गडे
- आम्ही पुत्र अमृताचे
- आम्ही बि-घडलो तुम्ही बिघडांना
- इन्साफ की डगर पे
- एक हे वरदान आई
- एका तळ्यात होती बदके पिले सुरेख
- ऐ मालिक तेरे बन्दे हम
- ऐ मेरे वतन् के लोगों
- ऐरणिच्या देवा तुला
- औदुंबर
- कणा कविता
- कदम-कदम बढ़ाये जा
- कुसुमाग्रज
- कुसुमाग्रज - विशाखा
- ग. दि. माडगूळकर
- गुलजार
- ग्रेस
- जगदीश खेबूडकर
- जपत किनारा शीड सोडणे — नामंजूर!
- जय भारती जय भारती
- जयोऽस्तु ते श्री महन्मंगले शिवास्पदे शुभदे
- जहाँ डाल्-डाल् पर्
- जिंकू किंवा मरू
- जीवन त्यांना कळले हो..
- देणार्याने देत जावे
- ध्येय मार्ग पर चले वीर तो
- नन्हें मुन्ने बच्चे तेरी मुट्ठी में क्या है
- ना. धों. महानोर
- पसायदान
- पाऊस पडेल काय ?
- बलसागर भारत होवो
- बहिणाबाई चौधरी
- बहीणाबाई चौधरी
- बा. भ. बोरकर
- बालकवी
- भय इथले संपत नाही
- मंगेश पाडगावकर
- मंगेश पाडगांवकर
- मधुशाला
- मन वढाय वढाय
- माझ्या गोव्याच्या भूमीत
- मी कात टाकली
- मी रात टाकली
- विंदा करंदीकर
- विनायक दामोदर सावरकर
- श्रावण मासी हर्ष मानसी
- संदिप खरे
- सांग सांग भोलानाथ
- सागरा प्राण तळमळला
- सांगा कस जगायचं?
- साने गुरुजी
- सारे जहाँ से अच्छा हिन्दोस्तान हमारा
- सूर्यनमस्कार मन्त्र
- हम होंगे कामयाब
- हरिवंशराय बच्चन
Monday, October 28, 2013
अँधेरे का दीपक
है अँधेरी रात पर दीवा जलाना कब मना है?
कल्पना के हाथ से कमनीय जो मंदिर बना था ,
भावना के हाथ से जिसमें वितानों को तना था,
स्वप्न ने अपने करों से था जिसे रुचि से सँवारा,
स्वर्ग के दुष्प्राप्य रंगों से, रसों से जो सना था,
ढह गया वह तो जुटाकर ईंट, पत्थर कंकड़ों को
एक अपनी शांति की कुटिया बनाना कब मना है?
है अँधेरी रात पर दीवा जलाना कब मना है?
बादलों के अश्रु से धोया गया नभनील नीलम
का बनाया था गया मधुपात्र मनमोहक, मनोरम,
प्रथम उशा की किरण की लालिमासी लाल मदिरा
थी उसी में चमचमाती नव घनों में चंचला सम,
वह अगर टूटा मिलाकर हाथ की दोनो हथेली,
एक निर्मल स्रोत से तृष्णा बुझाना कब मना है?
है अँधेरी रात पर दीवा जलाना कब मना है?
क्या घड़ी थी एक भी चिंता नहीं थी पास आई,
कालिमा तो दूर, छाया भी पलक पर थी न छाई,
आँख से मस्ती झपकती, बातसे मस्ती टपकती,
थी हँसी ऐसी जिसे सुन बादलों ने शर्म खाई,
वह गई तो ले गई उल्लास के आधार माना,
पर अथिरता पर समय की मुसकुराना कब मना है?
है अँधेरी रात पर दीवा जलाना कब मना है?
हाय, वे उन्माद के झोंके कि जिसमें राग जागा,
वैभवों से फेर आँखें गान का वरदान माँगा,
एक अंतर से ध्वनित हो दूसरे में जो निरन्तर,
भर दिया अंबरअवनि को मत्तता के गीत गागा,
अन्त उनका हो गया तो मन बहलने के लिये ही,
ले अधूरी पंक्ति कोई गुनगुनाना कब मना है?
है अँधेरी रात पर दीवा जलाना कब मना है?
हाय वे साथी कि चुम्बक लौहसे जो पास आए,
पास क्या आए, हृदय के बीच ही गोया समाए,
दिन कटे ऐसे कि कोई तार वीणा के मिलाकर
एक मीठा और प्यारा ज़िन्दगी का गीत गाए,
वे गए तो सोचकर यह लौटने वाले नहीं वे,
खोज मन का मीत कोई लौ लगाना कब मना है?
है अँधेरी रात पर दीवा जलाना कब मना है?
क्या हवाएँ थीं कि उजड़ा प्यार का वह आशियाना,
कुछ न आया काम तेरा शोर करना, गुल मचाना,
नाश की उन शक्तियों के साथ चलता ज़ोर किसका,
किन्तु ऐ निर्माण के प्रतिनिधि, तुझे होगा बताना,
जो बसे हैं वे उजड़ते हैं प्रकृति के जड़ नियम से,
पर किसी उजड़े हुए को फिर बसाना कब मना है?
है अँधेरी रात पर दीवा जलाना कब मना है?
कवी :- हरिवंशराय बच्चन (1907-2003)
Labels:
अँधेरे का दीपक,
हरिवंशराय बच्चन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
0 comments:
Post a Comment